द खेतान स्कूल’ में दिनांक 13.02.25 को कक्षा चार के विद्यार्थियों के लिए ‘पूर्वनियोजित वाचन अधिगम गतिविधि’ का आयोजन किया गया | इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करना, स्पष्ट एवं शुद्ध उच्चारण के साथ वाचन कौशल को सुदृढ़ करना तथा उनकी मौखिक अभिवयक्ति को प्रभावशाली बनाना था |

अधिगम गतिविधि करवाने से पूर्व विद्यार्थियों को पूर्वनियोजित वाचन के नियमों से अवगत कराया गया तथा उन्हें वाचन हेतु विषय प्रदान किये गए | विद्यार्थियों ने विषय को समझकर उचित तैयारी की और मंच पर आकर सही उच्चारण, उचित विराम तथा भावानुकूल अभिवयक्ति के साथ अपने विषय का प्रभावशाली वाचन किया | चयनित विद्यार्थियों ने अंतिम चरण में और अधिक आत्मविश्वास स्पष्टता के साथ प्रस्तुति देकर अपनी समझ एवं वाचन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया |

प्रस्तुतियों के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा उच्चारण की शुद्धता, वाचन की प्रवाहमहता और आत्मविश्वास के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया गया | यह अधिगम गतिविधि विद्यार्थियों की वाचन क्षमता, भाषा कौशल एवं मंच प्रस्तुति को विकसित करने में अत्यंत सहायक सिद्ध हुई | इस प्रकार पूर्वनियोजित वाचन अधिगम गतिविधि सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई |

