आशुभाषण अधिगम गतिविधि प्रतिवेदन

 

‘द खेतान स्कूल’ में दिनांक 12.02.25 को कक्षा पॉँच के विद्यार्थियों के लिए ‘आशुभाषण अधिगम गतिविधि’ का आयोजन किया गया | इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करना, स्पष्ट एवं सुसंगत रूप से विचार प्रस्तुत करने की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा उनकी मौखिक भाषा कौशल को निखारना था | 

आशुभाषण अधिगम गतिविधि प्रतिवेदन

 

अधिगम गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों को आशुभाषण के नियमों से अवगत कराते हुए विभिन्न विषय प्रदान किये गए | विद्यार्थियों ने सीमित समय में मंच पर अपने विचार प्रस्तुत किये | प्रस्तुतियों के आधार पर चयनित विद्यार्थियों ने अंतिम चरण में विषय की गहन समझ, तार्किक क्रम, स्पष्ट उच्चारण एवं भावपूर्ण अभिवयक्ति के साथ अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किये | 

आशुभाषण अधिगम गतिविधि प्रतिवेदन

 

प्रस्तुतियों के उपरांत निर्णायक मंडल द्वारा विषय की समझ, भाषा की स्पष्टता, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति शैली के आधार पर तीन सर्वश्रेष्ठ वक्ताओं का चयन किया गया | यह अधिगम गतिविधि विद्यार्थियों की अभिवयक्ति क्षमता, तर्कशक्ति एवं भाषाई दक्षता को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध हुई | इस प्रकार आशुभाषण अधिगम गतिविधि का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सौहार्दपूर्वक संपन्न हुआ |

The Khaitan School's Students National Triumph at Masters’ Union High School Startup League – Season 4
Apply Now