‘द खेतान स्कूल’ में कक्षा 3 के विद्यार्थी के लिए ‘आवरण पृष्ठ अधिगम गतिविधि’ का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्ति, पठन-समझ, रचनात्मकता तथा प्रस्तुतीकरण कौशल को विकसित करना था।
प्रथम चरण में सभी विद्यार्थियों ने ‘बोलने वाली माँद’ कहानी के चित्रों को ध्यानपूर्वक
देखा और कहानी की भावना को आत्मसात किया।

इसके पश्चात उन्होंने अक्षरों की बनावट और आकर्षण को ध्यान में रखते हुए लेखक और चित्रांकन करने वाले का नाम स्पष्ट रूप में लिखा | द्वितीय चरण में पूरे वर्ग से चयिनत चौबीस को कहानी विद्यार्थियों को कहानी पढ़ने का अवसर दिया गया। उन्होंने कहानी को गहराई से समझते हुए अपने विचारों और कल्पनों को रंगों के माध्यम से वयक्त किया। तत्पश्चात मुख्य पात्रों, दृश्यों एवं भावों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए अत्यंत आकर्षक आवरण पृष्ठ तैयार किए।


अंत में निर्णायक मंडल द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों का चयन करके, उन्हें पुरस्कृत किया गया । इस प्रकार आवरण पृष्ठ अधिगम गतिविधि का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आवरण पृष्ठ अधिगम गतिविधि उनकी पठन क्षमता, कल्पनाशक्ति और कलात्मक प्रस्तुति को सशक्त करने का माध्यम बनी।

